भगवद् गीता के सकारात्मक कोट्स (Positive Thinking Bhagavad Gita Quotes in Hindi)
- myNachiketa
- Feb 11
- 4 min read

'myNachiketa' पेश करता है भगवद् गीता के सकारात्मक कोट्स बच्चों के लिए। हर कोट एक सरल लेकिन प्रभावी शिक्षा देता है, जो सकारात्मक सोच के बारे में है। जब भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध से पहले अर्जुन को संकोच और शंका से भरा देखा, तो उन्होंने अर्जुन को जीवन की अमूल्य शिक्षाएँ दीं। ये शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेरित करती हैं।

1. कोट
खुशी और दुख आते-जाते रहते हैं जैसे मौसम बदलते हैं। हर हाल में शांत और धैर्यवान रहो।
संदेश
भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि हर स्थिति में हमें शांत रहना चाहिए, क्योंकि सब कुछ अस्थायी है। केवल भगवान ही हैं जो स्थाई हैं, वह हमेशा रहते हैं।
तो बच्चों, हमें अच्छे नंबर लाने या किसी प्रतियोगिता में जीतने की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय, हमें अपनी मेहनत और अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। भगवान पर विश्वास रखने से हमारा मन शांत रहेगा, और हम खुश रहेंगे, चाहे हम हारे या जीतें।

कोट
बहादुर बनो और पूरी कोशिश करो, हर जीत या हार के साथ आप कुछ नया सीखते हो और बेहतर बनते हो।
संदेश
बच्चों, हमेशा कोई भी काम करने के लिए पूरी कोशिश करो और बिना कोशिश किए हार मत मानो।
मान लो, स्कूल में कोई प्रतियोगिता है और आपको लगता है कि बाकी बच्चे ज़्यादा काबिल हैं और उनके जीतने की संभावना अधिक है। फिर भी, आप पूरी मेहनत करो, अगर आप जीत नहीं पाए, तब भी आप कुछ नया सीखोगे। यह अनुभव आपकी अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

3. कोट
एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा संतुष्ट रहता है, वह हर चीज़ को - चाहे मिट्टी, पत्थर, या सोना - एक समान मानता है।
संदेश
सच्ची समझ का मतलब है हमेशा संतुष्ट रहना और सब चीज़ों को बराबर मानना।
उदाहरण के लिए, अगर आपको एक साधारण पेंसिल मिले या एक नया खिलौना, दोनों का अपना-अपना उपयोग है। कोई भी दूसरे से बड़ा या छोटा नहीं है। एक समझदार व्यक्ति जो कुछ उसके पास है, उसी में खुश रहता है और हर स्थिति में मजबूत और शांत रहता है।

4. कोट
नायक वह होते हैं जो दूसरों को रास्ता दिखाते हैं, इसलिए ऐसा उदाहरण बनो जिसे देखकर लोग अच्छा बनने की कोशिश करें।
संदेश
भगवद् गीता हमें सिखाती है कि आम लोग अक्सर महान व्यक्तियों को अपना आदर्श मानते हैं। जो नियम और सिद्धांत महान लोग अपने जीवन में अपनाते हैं, वे समाज के लिए एक उदाहरण बन जाते हैं।
बच्चों, हमें महान व्यक्तियों, जैसे स्वामी विवेकानंद, गौतम बुद्ध और अन्य के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उनके सिद्धांत कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। हम भी अच्छे काम कर के समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आओ, हम ऐसा जीवन जिएँ जो दूसरों को प्रेरित करे और उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित करे।
गीता के इन शिक्षाओं को और गहराई से समझने के लिए, हमारी खास किताबें पढ़ें।

5. कोट
जब अच्छाई कम होती है और बुराई बढ़ती है, तब भगवान सब कुछ ठीक करते हैं।
संदेश
बच्चों, जब आपको लगे कि आपके आसपास अच्छाई कम हो रही है और सबकुछ ठीक नहीं है, तो भगवान पर पूरा विश्वास रखो और अपने अंदर छुपी ताकत को पहचानो। यह ताकत आपको हर बुराई और मुश्किल से लड़ने में मदद करेगी। हमेशा याद रखना, भगवान की शक्ति आपके अंदर है।

6. कोट
एक शक्तिशाली मन आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है, इसे सही ज्ञान से बलशाली बनाओ।
संदेश
भगवद् गीता में श्री कृष्ण हमें सही ज्ञान प्राप्त करने की सलाह देते हैं। सही ज्ञान और समझ से ही हम अपने मन और अपने दिमाग को इतना काबिल बना सकते हैं कि वह हमेशा सही काम करे। जब हम ईमानदारी से कोशिश करते हैं तो हम अपने दिमाग को अपना सबसे अच्छा दोस्त बना सकते हैं।
वीडियो को देखें और हमारे YouTube चैनल को Subscribe करें।

कोट
संतुलन ही खुशियों की चाबी है - अच्छा खाओ, खूब खेलो, मेहनत करो, और आराम भी करो, इससे आप स्वस्थ और खुश रहोगे।
संदेश
गीता के अनुसार, अगर हम अपने खाने-पीने, व्यायाम, काम और सोने में संतुलन बनाए रखें और योग का अभ्यास करें, तो हम तनाव को दूर कर सकते हैं। इससे हमारे जीवन में खुशी और शांति आती है।
बच्चों, अगर हम पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाए रखें, तो हम परीक्षा और खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस तरह हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

8. कोट
भगवान का ध्यान करो, उनसे प्रेम करो, उन पर विश्वास करो और हमेशा उनकी भक्ति करो- भगवान हमेशा आपका मार्गदर्शन करेंगे और आपकी रक्षा करेंगे।
संदेश
भगवद गीता हमें सिखाती है कि हमें अपने विचार भगवान पर केंद्रित करने चाहिए। हमें उनकी पूजा करनी चाहिए और उनके प्रति समर्पित रहना चाहिए। ऐसा करने से हमें भगवान का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा।

9. कोट
सम्मान और सेवा के भाव से एक ज्ञानी गुरु की खोज करो जो आपको सत्य को जानने में मदद करेंगे।
संदेश
गीता में श्री कृष्ण हमें सिखाते हैं कि हमें एक सच्चे गुरु की तलाश करनी चाहिए, जो हमें सही ज्ञान और मार्गदर्शन दे सके।
बच्चों, हमें अपने माता-पिता और शिक्षकों से सीखना चाहिए और हमेशा उन्हें सम्मान और प्यार देना चाहिए। वे ही हैं जो हमारा सही मार्गदर्शन कर हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं।

10. कोट
सच्चा ज्ञान आपके लिए सबसे अच्छा पुरस्कार है। अभ्यास और धैर्य से आप इसे प्राप्त कर सकते हो।
संदेश
भगवद् गीता में, कृष्ण सफ़लता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास और धैर्य पर जोर देते हैं।
बच्चों, आपको किसी खेल या पढ़ाई को पूरी मेहनत से करना चाहिए और अपने शिक्षकों और किताबों से सीखना चाहिए। समय के साथ आप उसमें और बेहतर होते जाएँगे, ठीक वैसे ही जैसे एक पौधा सही पोषण से धीरे-धीरे एक मज़बूत पेड़ बनता है।
More such blogs and stories
Resources
Comments