top of page

Free Shipping On Shopping Above ₹600 | Pan India Delivery Guaranteed In 5-6 Days

गुरु नानक जयंती पर 10 लाइन (10 Lines on Guru Nanak Jayanti in Hindi)

  • myNachiketa
  • Nov 8, 2024
  • 2 min read

   10 lines on Guru Nanak Jayanti

गुरु नानक जयंती सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म के उत्सव का दिन है। गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म को स्थापित करने में और उसे मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस लिए गुरु नानक जयंती सिख समुदाय का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण उत्सव है।


myNachiketa है प्रस्तुत करता गुरु नानक जयंती पर 10 लाइन।


  1. गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है।


  2. यह गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है।


  3. गुरु नानक जयंती कार्तिक महीने (अक्टूबर-नवंबर) में पूर्णिमा के दिन आती है, जिसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।


  4. इस उत्सव की शुरुआत अक्सर "प्रभात फेरी" से होती है, जिसमें लोग सुबह-सवेरे भजन और कीर्तन गाते हैं।


  5. गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया जाता है।


  6. इस दिन सुबह-सुबह गुरुद्वारों में सिख लोग गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं।


  7. कई गुरुद्वारों में अखंड पाठ यानि गुरु ग्रंथ साहिब का लगातार पाठ किया जाता है।

  8. गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी समुदाय के लोग साथ में भोजन करते हैं, यह समानता और सेवा का प्रतीक है।

     

  9. इस दिन सिख लोग गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करते हैं जिसमें दया भावना, समानता और विनम्रता प्रमुख हैं।


  10. गुरु नानक जयंती एक ऐसा त्योहार है जो हमें विनम्रता और सच्चाई से जीवन व्यतीत करने की सीख देता है।


    गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएँ!


whatsapp logo

Read our special books.
Gita Family Book Set
Buy Now


More such blogs and stories

Resources
 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page